पाटन ।मां जाह्नवी पब्लिक स्कूल भंसूली(के)में 79वीं स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे, अध्यक्षता गैंदलाल डहरिया पूर्व जप ने की, विशेष अतिथि तुलसी डहरिया पूर्व सरपंच,डॉ हेमंत साहू,गजेंद्र साहू पंच,महादेव साहू सेवानिवृत शिक्षक ने तिरंगा झंडारोहन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।
मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने 79वीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि देशप्रेम एवं माटी के प्रति हमेशा सद्भावना से जुड़े रहे।हमें आजादी यूं ही नहीं मिली है महापुरुषों की त्याग,तपस्या,बलिदान,समर्पण से प्राप्त हुई है।
उन्होंने आगे महाभारत में कृष्ण की लीला का बखान भी किया।हमारे बच्चे का भविष्य हमें तय करना है।
पूर्व जप सदस्य गैंदलाल डहरिया ने मां जाह्नवी पब्लिक स्कूल की दर्ज संख्या निरंतर बढ़ रही है,जिससे हमें पता चलता है यहां सिर्फ शिक्षा ही नहीं मिलती अपितु संस्कार एवं अन्य गतिविधियों का ज्ञान से विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण करते है।
इस अवसर पर रमाकांत तिवारी,नोहरलाल खूंटे प्राचार्य,राजेश्वरी साहू,करिश्मा साहू,लोकेश्वरी साहू,दीप्ति साहू,दिलेश्वरी साहू,नंदकुमार साहू,खगेश साहू,देवेंद्र मंडल,महेश साहू,रूपेंद्र साहू,उर्वशी साहू सहित ग्रामीणजन पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।








