पाटन।
अमलेश्वर भाजपा मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन विश्राम गृह, जाम गांव एम में किया गया। कार्यशाला में वीबी जी राम जी विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों, संगठन के दायित्वों और आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकार ने स्वागत भाषण दिया। कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री रवि सिंगौर, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, अजीत ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, खेमलाल देशलहरे, धर्मेंद्र कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना रहा।







