▪️ झीट-खुड़मुड़ी मेन रोड पर प्रार्थिया से उसके गले में चाकू अड़ाकर दो विधि से संघर्षरत बालकों नेे बीच रोड में रोक कर सोने के मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए थे।’
▪️ ’विवेचना के दौरान थाना अमलेश्वर एवं सायबर क्राईम दुर्ग की संयुक्त टीम ने लगातार पतासाजी कर विधि से संघर्षरत बालकों को भांटागांव रायपुर से हिरासत में लिया।
▪️ ’पुलिस पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर 02 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया।
▪️ विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से लूटे गए सोने के मंगलसूत्र कुल अनुमानित कीमत ₹50,000 तथा घटना में प्रयुक्त चाकु और 01 मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई।’

मुख्य बिंदु

दिनांक 08.09.2026 को थाना अमलेश्वर क्षेत्र में हुई सोने के मंगलसूत्र के लूट की घटना में त्वरित विवेचना एवं लगातार पतासाजी के माध्यम से पुलिस ने 02 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा तथा लूट की सामग्री बरामद की।

संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.09.2026 के शाम को प्रार्थीया ग्राम झीट के नया क्रिकेट मैदान से अपनी सहेली के साथ काम कर वापस घर आ रही थी। कि पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में पहुंची थी, तभी पाटन तरफ से एक मो.सा. में दो अज्ञात लड़के आये और मो.सा. को खड़ा कर पीछे बैठे लड़के ने मो.सा. से उतरकर हाथ में रखे चाकू को गले में अड़ाकर गले से सोने का मंगलसूत्र लूट कर दोनों मो.सा. से भाग गये ।
प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में अप.क्र. 114/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गयी।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद से फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। थाना अमलेश्वर एवं सायबर क्राईम दुर्ग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालक को भांटागांव रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा मोटरसाइकिल से घूमकर राहगीर को चाकू दिखाकर उन्हे घेरना तथा विरोध करने पर धमकी देकर सोने चांदी एवं अन्य सामान लूटकर मौके से फरार होना बताया गया है।
घटना स्थल
झीट-खुड़मुड़ी मेन रोड ग्राम झीट, थाना अमलेश्वर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
दो विधि से संघर्षरत बालक
जप्त संपत्ति
1 चार नग सोने की गोल बूंदे कीमती 35000 रु
2 दो नग सोने का लॉकेट कीमती 20000रु
3 मोबाईल विवो वाई 15एस कीमती 10000 रु
4 हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकिल क्र CG 04 QW 3855 कीमती 50000 रु।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना अमलेश्वर एवं साइबर क्राइम की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों अथवा गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में बिना जोखिम उठाए तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा जांच एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
कृ0000कृ






