पाटन । क्षेत्र के नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के ग्राम खुडमुड़ा वार्ड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांव में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने को लेकर ग्रामीणों का विरोध शुरू हो गया है। शराब दुकान खोले जाने के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रस्तावित दुकान के सामने ही धरने पर बैठ गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी खुडमुड़ा में शराब दुकान खोलने की तैयारी की गई थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों के पुरजोर विरोध के चलते शराब दुकान नहीं खुल पाई थी। अब एक बार फिर शराब दुकान खोलने की सुगबुगाहट के बीच ग्रामीण लामबंद हो गए हैं और मौके पर बैठकर विरोध जता रहे हैं।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाले हुए हैं।

फिलहाल ग्रामीणों का विरोध जारी है और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों के विरोध के बीच प्रशासन क्या रुख अपनाता है और खुडमुड़ा में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।
संवाददाता बलराम यादव






