पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर आगामी 16 सितंबर को चक्काजाम किए जाने की घोषणा की गई है। इस संबंध में कलेक्टर के नाम एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी गई।

नेता प्रतिपक्ष दीपक घिड़ोड़े एवं उपनेता प्रतिपक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में तिवारी मैरिज पैलेस के पास अमलेश्वर में चक्काजाम के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न मांगों और समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।

इस दौरान पार्षद भेजलाल सोनकर, पार्षद हेमलाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम चेलक, पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र साहू, सेक्टर प्रभारी विकास वर्मा, कांग्रेस नेता राजा चंद्राकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन सौंपने वाले जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार मांग की जा रही है। मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 16 सितंबर को चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।






