पाटन।
भिलाई में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में अमलेश्वर की वेनम वारियर कराटे टीम की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। टीम की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी—कनिष्का डे, इष्कृति सिंह, शुभता कुलश्रेष्ठ एवं आकृति कश्यप—ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इन छात्राओं की इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन आगामी नेशनल कराटे टूर्नामेंट के लिए भी हो गया है, जो जून के पहले सप्ताह में उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होगा।
इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।







