भिलाई में चमकी आमालोरी की “चेतना”…संभाग स्तरीय हैंडबॉल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन;राज्य स्तर पर बनाई जगह

भिलाई।सेक्टर-4, भिलाई में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी (गाडाडीह) की छात्रा चेतना साहू ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, अंडर-19 वर्ग में खेलते हुए चेतना ने विपक्षी टीम को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इस शानदार और गौरवपूर्ण प्रदर्शन के आधार पर चेतना साहू का चयन आगामी राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ग्रामीण अंचल की इस बेटी की सफलता से न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

छात्रा की इस बड़ी उपलब्धि पर संस्कार पब्लिक स्कूल परिवार एवं प्राचार्या ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने चेतना को मेडल पहनाकर बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व जिले का नाम रोशन करने के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि चेतना की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।