अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी 194 जयंती मनाई गई

रायपुर।

राजधानी रायपुर में 16 अगस्त 2025 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 194 वी जनमोत्स्व जिला चिकित्सालय परिसर पंडरी रायपुर छत्तीसगढ में मुख्यअतिथि मीनल चौबे महापौर नगर पालिक निगम रायपुर-सूर्यकांत राठौर सभापति, श्रीमति साधना प्रमोद साहू अध्यक्ष जोन 03, भोला राम साहू एम.आई.सी सदस्य, कृतिका जैन पार्षद, पूर्व पार्षद मोहन उपारकर, पूर्व डॉ प्रमोद साहू, लक्ष्य फाउण्डेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पूरन सिंह पटेल, छ.ग. लोधी समाज के महामंत्री कृष्ण कुमार सिंगौर, जिला लोधी समाज के अध्यक्ष तेजशंकर पिंटू जघेल, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती पूजा जंघेल, लक्ष्य छत्तीसगढ महामंत्री डॉ अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ समाज सेवी हीरालाल वर्मा, भगवती प्रसाद जंघेल, विष्णु जंघेल सर्किलों के अध्यक्ष रामप्रसाद जंघेल, नरेन्द्र जंघेल, राजेंद्र जंघेल, देवराज जंघेल, चरणदास जंघेल, भूपेन्द्र चंदेल, लोकेश जंघेल, श्रीमती राजेश्वरी, श्रीमती उषा जंघेल, कुमारी जंघेल, सविता जंघेल, नर्मदा जंघेल, सहित अनेक महिला पुरूष सामाजजनो की उपस्थिति में मनाया गया।

रानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को सिवनी जिले के मनकेड़ी ग्राम में हुआ. वह रामगढ़ मंडला की महारानी थी, अग्रेजो के खिलाफ उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी और शहीद हुई। महापौर से महारानी की जयंती पर जिला लोधी सामाज ने जिला चिकित्सालय का बहुप्रतीक्षित नामकरण के लिए पुनः याद दिलाते हुए अमर शहीद वीरागंना रानी अवंतीबाई लोधी रखने की मांग किया महापौर, सभापति, एम.आई.सी. सदस्य, पार्षद गणो ने नगर निगम की सामान्य सभा में प्रस्ताव पारित कर नामकरण का प्रकरण छत्तीसगढ शासन के समक्ष भेजने की बात कहीं। ज्ञात हो कि लोधी समाज ने पूरे देश में नारी शक्ति की प्रतीक अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई जा रही है। भारत सरकार ने उनके नाम डाक टिकिट, प्रकाशित किया और देश के पाठ्‌यक्रमो में रानी की वीरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जिला चिकित्सालय रायपुर मे भर्ती मरीजों व परिजनों को फलों का वितरण किया गया। यह जानकारी जिला महासचिव दीपक जंघेल ने दी।