खामोश हो गई अमीन सायानी की जादुई आवाज

सीजी मितान डेस्क।नमस्कार बहनों और भाइयों, मैं आपका दोस्त अमीन सायानी बोल रहा हूं।’ 42 साल तक अपनी जादुई आवाज में रेडियो पर हर सप्ताह गीतमाला कार्यक्रम मेजबानी की से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाले अमीन सायानी की आवाज सदा के लिए खामोश हो गई। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह 91 साल के थे। यह जानकारी उनके बेटे राजिल सायानी ने दी। राजिल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे स सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सात बजे के आसपास वह दुनिया को ही अलविदा कह गए।