पाटन। जनता कांग्रेस (जोगी) की तरफ से अमित जोगी अभी दुर्ग पहुंचे हैं । कयास लगाया जा रहा है कि अमित जोगी पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि जोगी खेमा से किसी ने भी नहीं की है। वहीं राजनीतिक गलियारा में यह चर्चा है कि अगर अमित जोगी पाटन से चुनाव लड़ेंगे तो पाटन में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।









