Amit Shah Durg Visit: 22 को दुर्ग का दौरा करेंगे गृह मंत्री, लाभार्थियों को करेंगे संबोधित; सुरक्षा चाक-चौबंद

दुर्ग।केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जून को पं. रविशंकर स्टेडियम में केंद्रीय गृहमंत्री उन लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। जिन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में हजारों लोगों के आने की संभावना है। लिहाजा भीषण गर्मी में लोगों को बैठने की बेहतर व्यवस्था हो सके। इसलिए प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता लगातार आयोजन स्थल का जायजा ले रहे है। तो वहीं जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा,यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है।

दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। लिहाजा स्टेडियम में एक बड़ा डोम शेड बनाए जा रहा है। जिसमें करीब 50 हजार लोग एक साथ बैठकर अमित शाह के संबोधन को सुन सकेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के बड़े नेताओं के द्वारा आयोजन स्थल का जायजा लिया जा चुका है। दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल और बूथ लेवल के कार्यकताओं की बैठकें भी संपन्न हो चुकी हैं। निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने को कहा जा चुका है।

22 जून को दोपहर में केंद्रीय गृहमंत्री केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को सबसे पहले संबोधित करेंगे। इसके बाद वे भाजपा के सातों मोर्चों के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर रेंज के आई जी आनंद छाबड़ा ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा है। रविशंकर स्टेडियम में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। रेंज के सातों जिलों के एसपी भी मॉनिटरिंग कर रहे है। आज केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने एक मॉकड्रिल भी की गई। जिसमें हैलीपेड से आयोजन स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था और मूवमेंट की बारीकियों को परखा गया।