मोखली स्कूल में आंवला नवमी का हुआ आयोजन…बच्चों को बताया पर्व का महत्व,खिलाई खीर

पाटन।हाई स्कूल सेमरी और मिडिल स्कूल दरबार मोखली मे संयुक्त रूप से आंवला नवमी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने आंवले के पेड़ की पूजा की और आरती की

आँवला नवमी विधि विधान से मनाकर छात्र-छात्राओं को पर्व का महत्व समझाया गया और वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने का विशेष महत्व बताया गया।

इस अवसर पर प्रसाद के रूप में बच्चों को खीर वितरण किया गया।इस अवसर पर संकुल प्राचार्य ज्योति चौहान, संकुल समन्वयक केके ध्रुव मोनिका साहू माया यादव दिलीप साहू भरत लाल देवांगन सुनीता राव ज्योति बनस्कार राकेश साहू एन के आडिल श्रीमती हीरा वर्मा रतिराम यादव दुर्गेश साहू कार्तिकराम यादव बीना यादव रमला यादव कुशम सहित पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।