अमलेश्वर | नगर पालिका चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है सभी प्रत्याशी अपना पूरा दम खम लगा रहे है। अमलेश्वर से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दयानंद सोनकर के प्रचार अभियान की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। वे सघन डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे है 6 फरवरी को मगरघटा के विभिन्न वार्डो में उन्होंने धुआंधार जनसंपर्क किया। उन्हें ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला। गांव के लगभग सौ से दो सौ लोग उनके पैदल काफिले का हिस्सा बन गए और घर घर वोट अपील के लिए पहुंचने लगे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बुजुर्ग साथ नजर आए। दयानंद जहां भी पहुंचे लोगों ने फूल माला से स्वागत किया, तो कही आरती उतारी गई तो जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दयानंद सोनकर के पक्ष में भरपूर समर्थन देखने मिला।
भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने ग्राम मगरघटा में छोटी सी सभा को भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने माताओं से कहा भाजपा की सरकार महिलाओं के हितों का ध्यान रखती है इसलिए प्रति माह एक हजार राशि खाते में डाल देती है, आगे इस योजना का विस्तार किया जाएगा राशि भी बढ़ाई जाएगी आप सभी के आवास, साफ पानी, बिजली और सड़क के लिए भाजपा को चुने। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र 2025 के घोषणाओं पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा अमलेश्वर में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए केंद्र, राज्य और नगर पालिका में एक ही पार्टी की सरकार होने से विकास तेज होगा कहकर भाजपा को वोट देने की अपील की।