अमलेश्वर पालिका चुनाव: भाजपा ने दयानंद सोनकर पर जताया भरोसा, कांग्रेस ने अभी नहीं की है प्रत्याशी की घोषणा


पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपनी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। अमलेश्वर निवासी पूर्व सरपंच दयानंद सोनकर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दे कि दयानंद सोनकर की पत्नी श्रीमती रेवती सोनकर अभी निवर्तमान जनपद सदस्य रही है। भाजपा के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी घोषणा का इंतजार सभी को है। कांग्रेस अभी तक घोषणा नहीं की है।।