पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में मतदान जारी है। यहां पर अध्यक्ष एवं सभी 18 पार्षदों के लिए मतदान विभिन्न मतदान केंद्रों में चल रहा है । 12 बजे तक की स्थिति यह है कि कल 5118 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस तरह से 40.70% मतदाताओं ने अब तक मतदान कर लिया है । इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है । वार्ड क्रमांक 17 में अब तक का सर्वाधिक मतदान हुआ है । अभी तक 2755 पुरुष मतदाता एवं 2363 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दोपहर को अब मतदाता घरों से निकल रहे हैं और मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।







