अमलेश्वर पुलिस की दबिश, अवैध शराब बेच रहे युवक पुलिस गिरफ्त में, पाटन, उतई थाना के बाद आज ही अम्लेश्वर थाना की कार्रवाई


पाटन। पाटन क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से शराब बिक्री का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आज पाटन, उतई, ओर अम्लेश्वर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक अम्लेश्वर पुलिस मुखबिर की सूचना पर खामहरिया से सांकरा मार्ग पर दबिश दिया। यह पर नरसिंग खुटेल पिता डेरहा राम खुटेल उम्र 34 साल निवासी पानी टंकी के पास भाठापारा ग्राम राखी थाना पाटन जिला दुर्ग निवासी अवैध शराब बेच रहा था। जिनके पास से 20 पौवा देशी मसाला शराब जप्त किया।