अम्लेश्वर के क्रिकेट का रोमांच शुरू, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने बल्लेबाजी कर को स्पर्धा की शुरुआत


पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया है। स्थानीय युवा क्रिकेट टीम के द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में अमलेश्वर पालिका क्षेत्र के युवा क्रिकेट टीम के अलावा आसपास के पाटन विधानसभा क्षेत्र के क्रिकेट टीम शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मोनू साहू ने पूजा अर्चना कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उसके बाद बल्लेबाजी कर स्पर्धा की शुरुआत की। स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा श्रेष्ठ बल्लेबाज ,श्रेष्ठ गेंदबाज, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण पर भी इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में काफी जोश है। हाईस्कूल मैदान अम्लेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शामिल होने का अवसर मिल रहा है । मोनू साहू ने कहा कि यहां पर खेल के क्षेत्र में ही अब विकास दिखने लगा है । स्थानीय युवाओं ने काफी मेहनत करके क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया। समिति के सदस्यों को भी उन्होंने कहा कि इस तरह से आयोजन करते रहना चाहिए।। उन्होंने कहा कि खेल शरीर के लिए काफी लाभदायक है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। भारत में क्रिकेट के काफी दीवाने हैं ग्रामीण युवाओं में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का चलन काफी बढ़ा हुआ है और युवा टीम इस में शामिल होकर के अपने खेल प्रतिभाओं को सबके सामने दिखाते हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के युवा क्रिकेट टीम के अलावा गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।