पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आज उपाध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने साहू प्रत्याशी मैदान में उतारे है। भाजपा से ललिता साहू, और कांग्रेस से ओम प्रकाश साहू ने फार्म जमा किया है। मतदान 12.30 से 1 बजे के मध्य होगा।







