पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का आज उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए अभी नगर पालिका कार्यालय के बाहर भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के समर्थित जितने भी पार्षद हैं वे सब अज्ञातवास में थे जहां से वे सीधे बैठक स्थल पर पहुंच रहे हैं। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पार्षदों की स्थिति की बात करें तो यहां पर 10 पार्षद कांग्रेस समर्थित चुन के आए हैं वहीं 6 पार्षद भाजपा समर्थित है और दो निर्दलीय पार्षद भी चुनकर आए हैं। इस तरह से इस चुनाव में उपाध्यक्ष के लिए काफी गहमा गहमी की स्थिति बन रही है। कांग्रेस हालांकि 10 पार्षदों के साथ बहुमत में है और वह आश्वस्त भी है कि नगर पालिका परिषद में कांग्रेस का ही उपाध्यक्ष बनेगा। वहीं भाजपा की टीम भी काफी मजबूती से मैदान पर है।

- March 12, 2025
अमलेश्वर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव, अज्ञात वास से लौटे कांग्रेस समर्थित पार्षद, कश्मश की स्थिति, कार्यालय बाहर भाजपा कांग्रेस समर्थकों का जमावड़ा
- by Ruchi Verma