अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर सहित 18 पार्षदों ने लिया पद एवं गोपनीयता की शपथ

अमलेश्वर

दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 6 मार्च को वार्ड क्रमांक 01 हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्रीमती रामशिला साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, नगर पालिका कुम्हारी अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी एवं प्रशासक लवकेश ध्रुव ने शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर सहित 18 पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पश्चात प्रथम अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि पूरे 18 पार्षदों के साथ सामंजस स्थापित करके नगर का विकास करेंगे नगर को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करेंगे जिसके लिए नगरवासियों का सहयोग मिलेगा।

शपथ समारोह में वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद डॉ आलोक पाल भाजपा वार्ड 02 घनश्याम साहू कांग्रेस वार्ड 03. राजू सोनकर निर्दलीय वार्ड 04 भेज लाल सोनकर कांग्रेस वार्ड 05. दीपक घीघोड़े कांग्रेस वार्ड 06. ललिता साहू भाजपा वार्ड 07. खूबी राज सोनकर निर्दलीय वार्ड 08 डोमन यादव कांग्रेस वार्ड 09. मालती साहू कांग्रेस वार्ड 10 सविता रामनाथ ठाकुर भाजपा वार्ड 11. ओमप्रकाश साहू कांग्रेस वार्ड 12 लेखनी साहू कांग्रेस वार्ड 13. सेवती निषाद कांग्रेस वार्ड 14. मीना रानी चेलक कांग्रेस वार्ड 15.

यामिनी मनोज यादव भाजपा वार्ड 16. सोहन निषाद भाजपा वार्ड 17. हेमलाल साहू कांग्रेस वार्ड 18 नीलम मिंज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष, नीलम चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य , श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती लोकमनी चंद्राकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, कैलाश यादव महामंत्री भाजपा अमलेश्वर मंडल, फेरहा राम धीवर सांसद प्रतिनिधि, मोहन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष की गरिमामई उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने भाजपा नेता संजय बघेल, राजेश चंद्राकर, राम अवतार साहू, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, राजा पाठक, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, राजू साहू, रवि सिंगौर, मोहन लोधी, पूर्व जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक, धर्मेंद्र सोनकर, अजीत ठाकुर, कुमार साहू, महेंद्र साहू सोनू साहू, शिवा साहू, सुखदेव साहू, विकास सोनी, कमलेश साहू, अखिलेश मिश्रा, ओमप्रकाश साहू, पुरण लाल साहू, मनोहर साहू, देवा ठाकुर, रेवती सोनकर, भारती यादव, लक्ष्मी देवांगन, सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया। समापन की घोषणा महामंत्री कैलाश यादव ने किया।