


इस अवसर पर मचांदुर के युवा सरपंच ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि तालाबों को बचाने और उनके जीर्णोदार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में अमृत सरोवर मिशन की शुरूआत की है। जिस तरह भागीरथ ने गंगा नदी को धरा पर लाने के लिए प्रयास किया था, उसी तरह प्रधानमंत्री द्वारा जल की महत्ता पर यह भागीरथी प्रयास है। उन्होंने कहा कि पानी हमारी जमीन का रक्त है और बिना पानी की बंजर जमीन हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में नहीं देना चाहते। पहले लोग पारस्परिक सहयोग से तालाब खोदते थे। लेकिन काफी समय से लोगों ने तालाबों की साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जिसके कारण ये प्रदूषित हो गए। समय के साथ-साथ इन तालाबों में अपशिष्ट मिलने लगे। तालाबों का पानी ओवरफ्लो होने लगा लेकिन आज से हमने इसको ठीक करने का बीड़ा उठाया है।







