अचानकपुर में सक्रिय महिला टीम का होगा गठन, साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एसपी दुर्ग भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

पाटन। ग्राम पंचायत अचानकपुर में महिलाओं की सुरक्षा और साइबर जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सक्रिय महिला टीम का नया गठन किया जाएगा, जिसमें ग्राम के सभी लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम पुलिस विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। उपस्थित लोगों को बताया जाएगा कि साइबर ठग किस प्रकार लोगों को निशाना बनाते हैं और उनसे बचाव के लिए किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।

आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना है ताकि वे साइबर अपराधों से स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

यह कार्यक्रम शुक्रवार, 12 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से ग्राम पंचायत अचानकपुर के बाजार चौक में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों से उपस्थित होकर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है।

“आइए, सीखें और सुरक्षित रहें।”