पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में सुपर शनिवार ( बैंगलेश) श्रावण माह आगमन पर एक गोष्ठी भगवान शिव के त्रिशूल गतिविधि आधारित मनोरंजक आयोजन किया गया। सावन महीना व्रत ,त्यौहार, प्रकृति श्रृंगार हरियाली, वर्षा ऋतु और भगवान शिव की आराधना के लिए पवित्र और महत्वपूर्ण समय माना जाता है। जगह जगह कावड़ियों की बोल बम, बम बोल की गूंज सुनाई देती है। भक्त पवित्र नदियों का जल लेकर शिवालयों में शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।

इसी तारतम्य में शनिवार को प्रधान पाठक वासुदेव सिंह एवं कर्नल तिवारी के पहल पर भगवान शिव का त्रिशूल के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को गतिविधि कराते हुए दिया गया। यह ब्रह्मांड का सबसे शक्तिशाली वा दिव्य अस्त्र है। जो तीनों गुणों, काल के तीनों आयामों और श्रृष्टि के संचालक रचना , पालन व संहार का प्रतीक है। त्रिशूल समय और ब्रह्माण्डीय ऊर्जा नियंत्रक है। के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को दिया गया।कार्यक्रम में शिक्षिका योगेश्वरी सिंह राजपूत, डाली शर्मा, मधु साहू , कर्नल तिवारी एवं सभी बच्चे की उपस्थिति थे।







