नगरी/सिहावा, बेलरगांव।गत दिनों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में भूतपूर्व छात्र (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव के गौरव)मिलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें 1973 से लेकर 2025 तक के भूतपूर्व छात्रों को सपरिवार आमंत्रित किया गया। सभी का स्वागत द्वार पर बैच लगाकर पुष्पवर्षा के साथ भावभीनी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के प्राचार्य श्री पी सी झा द्वारा विद्यालय के ऐतिहासिक उपलब्धियों और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।तत्पश्चात मंच में भूतपूर्व छात्रों को फूलमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।वर्षों बाद संगी साथी एक साथ मिलकर काफी भावुक हो उठे।सभी ने आयोजक समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सभी भूतपूर्व छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया।और वर्तमान विद्यालय के संवर्धन के लिए जिनसे जितना बन पड़ा द्रव्यदान और नगद राशि भेंट किया ।
पूर्व छात्र छात्राएं आपस में मिलकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।कई गीत गाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।कई अपने गुरुजनों को याद कर आभार जताया।वर्तमान छात्रों को सुझाव और मार्गदर्शन भी दिया। इसी मंच में सन 1973 से लेकर 2025 तक विद्यालय में कक्षा ग्यारहवी(old matrik)/बारहवीं में टॉपर छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कुल 50 छात्रो का नाम इसमें शामिल रहा। उपस्थित टॉपर जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें श्री आत्मा राम लिमजा बैच1978, श्री पैंसठदास कुल्तेश्वर (1985), श्री साधूराम नेताम (1989), श्री अश्वनी कुमार ध्रुव (1990), श्री यशपाल साहू (1994), श्री योगेंद्र कुमार वर्मा (1995),रश्मि भारती (1998),श्री टिकेश्वर लाल साहू (1999), श्री रविन्द्र कुमार साहू (2002),श्री रविन्द्र कुमार लिमजा (2004)श्री मनेष कुमार देवांगन (2005),श्री निर्मल कुमार (2008),दामिनी पटेल (2011),श्री योगेंद्र प्रभास रत्न कुल्तेश्वर(2013), प्रेरणा पटेल (2014),तृष्णा ज्योति कुल्तेश्वर(2016), नेहा देवांगन(2017),रोशनी दास मानिकपुरी (2018), रेशमी साहू(2021), भोजप्रिया नेताम(2023), भामेश्वरी नेताम(2024) रहे। शेष प्रतिभाओं को उनके घर के पते पर भेजे जा रहे हैं। कार्यक्रम को अधिक रोचक और आनंददायी बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति,आयोजक समिति,कृषि एवं ग्राम विकास समिति, पंचायत प्रतिनिधि,छात्र संघ प्रतिनिधि और ग्राम के गणमान्य नागरिकों की सराहनीय भूमिका रही। खासकर श्री चंद्रशेखर अडील, अमर सिंह पटेल, कैलाशनाथ प्रजापति, लीलम्बर साहू, प्रेमांशु प्रजापति,मौर्यध्वज सेन,टेकराम पटेल, यशकरण पटेल, श्रीमती रीता नेताम (सरपंच), श्रीमती मोहिनी साहू,श्रीमती नंदनी साहू, उमेश कुमार साहू, डोमेश कुमार सोनबेर, पोखराज कश्यप, रविन्द्र कुमार साहू,खीरभान सिंह पवार,लोकेश कुमार देवांगन, चंद्रकांत देवांगन,चोपड़ा बंधु संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता आर के देवांगन, एन सी सोम, यू के नाग, जे एस नेताम, एम एन साहू, विकास कोसरिया, मनीष देवांगन, तीरथ राम साहू, चेतन ऊंद्रे, श्रीमती भारती साहू , डी एन कश्यप, हरिता सोम,भारती मालेकर सहित एन एस एस , स्काउट, रेडक्रास के छात्र छात्राओं की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुरेन्द्र कुमार नेताम कार्यक्रम प्रभारी तथा आभार प्रदर्शन शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर अडील ने किया।






