पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ श्री हरि महिला समूह बैरासीन चौक पंडरिया के सदस्यों ने रविवार को नगर के बांधा तालाब में आंवला का एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।साथ ही पौधों व पर्यावरण संरक्षण करने की बात कही।
इसी तरह नगर के निवासी सोनू ठाकुर द्वारा भी समिति के सदस्यों के साथनगर के कॉलेज परिसर में पीपल व जामुन का दो पौधे रोपित कर लोगों से पौधारोपण करने की अपील की गई।श्री सोनू ठाकुर द्वारा प्रति वर्ष छोटे पौधे को गमले में तैयार कर बड़ा किया जाता है,जिसके पश्चात समिति के साथ बाहर रोपित किया जाता है।श्री ठाकुर ने सभी लोगों को पौधारोपण करने की अपील की।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, गोविंद रजक, मोहन सिंह(राजू), एस एल कुर्रे व राजीव श्रीवास्तव, निशि पाण्डेय,पूजा पाण्डेय, श्रद्धा शर्मा,रेखा अग्रवाल,नीतू अग्रवाल, चित्रा पांडेय, छोटी गुप्ता , शौर्या, श्रवि, साक्ष्य, आरव उपस्थित उपस्थित थे।






