पंडरिया-नगर के पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ नगर के निवासी शिक्षक जगन्नाथ तिवारी ने शुक्रवार को अपने सुपुत्र समर्थ तिवारी के 17 वें जन्मदिन के अवसर पर कुकदूर रोड स्थित वन विभाग परिसर में कोनाकार्पस का एक पौधा लगाया।पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने तथा उनकी सुरक्षा करने की अपील की।उनके पुत्र समर्थ ने पिछले वर्ष अपने 16 वें जन्मदिन के अवसर पर समिति के साथ 16 पौधे रोपित किये थे।वे हर वर्ष समिति के साथ पौधा रोपित कर पर्यावरण को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान समिति के मोहन सिंह राजपूत, अनुराग ठाकुर, गोविंद रजक, एस एल कुर्रे, हमीद खान उपस्थित थे।समिति ने सभी लोगों से अपने आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने व पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न अवसरों पर एक पौधा लगाकर अपनी स्मृतियों को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगाँठ,माता-पिता व परिवार के सदस्यों की स्मृति में पौधे लगाकर दिन को यादगार बनाने की अपील की है।






