नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 6 में  विधायक निधि से बनेगा कला मंच, पार्षद अनीता सरजू साहू के प्रयास से मिली स्वीकृति, नागरिकों ने जताई खुशी


पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 6 में कला मंच निर्माण के लिए विधायक और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने विधायक निधि से  4 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। वार्ड के पार्षद श्रीमती अनीता सरजू साहू ने लगातार वार्ड के जनता को मांग पर कला मंच निर्माण के मांग कर रहे थे। आज वार्ड के नागरिकों की मांग पूरी हुई। इसके लिए वार्ड के नागरिकों ने पार्षद श्रीमती अनीता सरजू साहू का आभार भी जताया है। वॉर्ड  वासियों में नूरजहां बेगम, जया कोसरिया, शीतल कहार, बंटी खान, तरुण देवांगन, राजेश कहार, कुश हिरवानी, युवराज साहू, साहिल, सोनू ने भूपेश बघेल को अपने विधायक निधि से नया कला मंच निर्माण के लिए चार लाख की राशि प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया है।