ताला तोड़कर चोरी का प्रयास,मोहल्ले वालों की सतर्कता से भागे चोर…नगर में बढ़ रही चोरी की घटना,सप्ताह में दूसरी घटना


पंडरिया।नगर में अपराध लगातार बढ़ते जा रहा है।दो दिन पहले ही थाना के 100 मीटर के दायरे में स्थित जैन मंदिर में दो लाख की चोरी हो गई।वहीं रविवार की दरम्यानी रात को अज्ञात व्यक्ति की तस्वीर चोरी का प्रयास करते हुए सीसी कैमरा में कैद हुई है।नगर के पाढ़ी मार्ग स्थित जितेंद्र तिलगाम के सुने घर मे देर रात चोरी का प्रयास किया गया। पास लगे सीसी कैमरे में एक व्यक्ति की तस्वीर ताला तोड़ते हुए कैद हुई है। बताया जा रहा है।कि चार लोग रॉड लेकर घूम रहे थे तथा एक मकान के गेट के दरवाजे के का तोड़ रहे थे।इसी दौरान आस-पास के लोग दरवाजे में लगे ताले तोड़ने की आवाज को सुनकर जग गए।हल्ला करने के बाद अज्ञात चोर फरार हो गए।जानकारी नहीं होने पर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया सकता था।नगर में सट्टा,जुआ के चलते लगातार असामाजिक गतिविधियां बढ़ते जा रही है।प्रशासन इन अवैध कार्यों को रोकने को ठोस प्रयास नहीं कर रही है।इन अवैध कार्यों को रोकने आम लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा तभी सट्टा, जुआ जैसे इन अवैध कार्यों पर लगाम लग सकता है।घर मालिक जितेंद्र तिलगाम छुट्टी में घर गया हुआ था,सूनेपन का फायदा उठाकर चोर चोरी करने पहुंचे थे,लेकिन आस-पास के लोगों के कारण चोरी का प्रयास सफल नहीं हो पाया।इससे पहले भी इस मोहल्ले के चोरी की घटना हो चुकी है।
थाने में की गई शिकायत-चोरी के प्रयास करने की शिकायत मोहल्ले वासियों ने पंडरिया थाना में की है।उन्होंने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्यवाही की मांग की है।