पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सावनी में किराना दुकान में चोरी का प्रयासपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सावनी में बीती रात एक किराना

दुकान में चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव स्थित राजेंद्र किराना दुकान में देर रात तीन नाबालिग युवक चोरी की नीयत से घुसे थे।
घटना के दौरान ग्रामीणों की सतर्कता से एक नाबालिग युवक को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पाटन थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोरी का प्रयास कर रहे इन नाबालिगों की ग्रामीणों द्वारा पिटाई भी की गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है।
घटना की जानकारी मिलने पर किराना दुकान के संचालक राजेंद्र पाटन थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच पाटन थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।