अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा के विज्ञान विभाग द्वारा मच्छर जनित रोगों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एन. मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभियान का मार्गदर्शन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू श्रीवास्तव ने किया।

डॉ. नीतू श्रीवास्तव ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखना, घरों एवं आसपास जल-जमाव को रोकना तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाना स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नूतन साहू ने मच्छर के जीवन-चक्र, उसके प्रजनन स्थलों तथा मच्छर के काटने से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समुदाय को जागरूक किया और “फाइट अगेंस्ट बाइट” का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में थानेश्वर साहू, कांची राजपूत, रूपेंद्र वर्मा, नेहा चंद्राकर, दीपिका यादव, दुर्गेश सोनी एवं निरुपमा साहू का विशेष योगदान रहा।

विज्ञान विभाग, शैलदेवी महाविद्यालय ने लोगों से अपील करते हुए संदेश दिया“स्वच्छता अपनाएँ, मच्छरों को भगाएँ स्वस्थ समाज बनाएँ।








