साहित्यिक गतिविधियों के आयोजन के द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने का किया गया प्रयास


पाटन।।शहीद डोमेश्वर  साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर् में सत्र 2025 26 के लिए विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने का एक और प्रयास किया गया , जिसमें महाविद्यालय की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें दी गई  थीम के आधार पर विद्यार्थियों ने भाग लिया । इन प्रतियोगिताओं में रंगोली,  मेहंदी,  पोस्टर क्विज,  निबंध,  स्लोगन , पुष्प सज्जा,  छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रही।  महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया । एक तरफ जहां महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ और भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सुंदर रंगोली बनाई गई वहीं दूसरी ओर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट से विद्यार्थियों ने पुराने बचे हुए सामान से अयोध्या का राम मंदिर , पुरानी कोल्ड ड्रिंक बोतल से सुंदर गुलदस्ता , भारत का नक्शा, चिड़िया का वॉल हैंगिंग  तैयार  किया । छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता में  विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के देसी व्यंजन ठेठरी खुरमी से लेकर चावल चीला  और रखिया बड़ी बनाकर अपना हुनर दिखाया । पोस्टर प्रतियोगिता में भी  स्वामी विवेकानंद , भगत सिंह महात्मा गांधी , देश और छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति  प्रस्तुत की गई । मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों को बड़े ही सुंदर तरह से सजाया ।  निबंध प्रतियोगिता में  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और भविष्य पर विद्यार्थियों ने निबंध लिखें । मतदाता जागरूकता पर विद्यार्थियों ने संदेश और स्लोगन लेकर लोगों को लोकतंत्र की रक्षा का संदेश भी दिया।  रंगोली प्रतियोगिता में ऑपरेशन सिंदूर पर  रंगोली से लेकर , किसान की   लहराती फसल , अल्पना रंगोली, भारत की संस्कृति दर्शाती रंगोली और फूलों की रंगोली प्रदर्शित की । महाविद्यालय  प्राचार्य  ने सभी प्रतियोगिताओं को बेहतर से बेहतरीन कला प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन साहित्यिक समिति प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी द्वारा महाविद्यालय के सभी  सभी अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से किया गया । विजेताओं में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम चंचल ,   द्वितीय सोनाली और तनुजा तृतीय स्थान पर श्रुति और सोमलता रहे । मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भुनेश्वरी साहू , द्वितीय सविता और तृतीय स्थान पर चंचल रहे । क्विज प्रतियोगिता में प्रथम चंचल द्वितीय सत रूपा बांधे और तृतीय रश्मि यादव रही ।छत्तीसगढ़ी व्यंजन  में प्रथम लक्ष्मी साहू,  द्वितीय तेजस्वी और तृतीय स्थान पर संगीत और  देविका बंजारे रहे। सभी विजेताओं को वार्षिकोत्सव पर प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया जाएगा । कार्यक्रम के संयोजन में सभी अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग रहा।