हाथी का दल से बिछड़कर एक हाथी नगर पहुंचा


पंडरिया-दल से बिछड़ कर एक हाथी पंडरिया के जंगलों में एक बार फिर पहुंच चुका है।सुबह यह हाथी मुनगाडीह के पास देखा गया था।जो दोपहर को निगम के क्षेत्र में चला गया।हाथी का मूवमेंट लगातार बना हुआ है।इस बार हाथी नगर से महज 5 -6 किलोमीटर में है।शाम तक हाथी वन विकास निगम क्षेत्र के बदौरा मार्ग में स्थित क्रांति जलाशय के पास मौजूद था।
वन विभाग और वन विकास निगम की टीमें लगातार हाथियों की लोकेशन पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग द्वारा जंगल से लगे गांव में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शाम ढलने के बाद जंगल की ओर न जाएं और हाथी को न छेड़े।एसडीओ सुयषधर दिवान ने बताया कि हाथी लगातार मूवमेंट कर रहा है।वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
ग्रामीणों में दहशत-
क्रांति जलाशय के पास रहमान कापा,सगौना व बदौरा ग्राम स्थित है।जहां लोगों में भय व्याप्त है।कुछ ही दूरी पर गुड़ फेक्ट्री व गन्ने के खेत है।जो हाथी का प्रिय भोजन है।जिसके चलते हाथी कभी भी गांव का रुख कर सकता है।