अण्डा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की जयंती के अवसर पर आज 29 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सेजेस दाऊ कुर्मी स्व. प्यारेलाल बेलचंदन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधी ग्राम तिरगा में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

स्व. प्यारेलाल बेलचंदन ने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ गांधी ग्राम तिरगा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवा दल के माध्यम से श्रमदान, ग्रामीण विकास, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके कार्य आज भी क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती दामिनी मुकेश साहू करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में सेवा दल सदस्य गुहा राम देशमुख एवं स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के सुपुत्र तथा किसान संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपेन्द्र किशोर बेलचंदन, सरपंच तिरगा घसिया राम देशमुख, सरपंच झोला बंसती निषाद, सरपंच भोथली नेमीन खुटेल
शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य श्री पुष्पाराम टेके एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री युवराज देशमुख की विशेष भूमिका रहेगी।







