आशीष दास
कोंडागांव/बड़ेडोंगर । कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए 14 नवंबर से राष्ट्रव्यापी ‘जन-जागरण अभियान’ शुरू किया गया। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जिले के अलग – अलग इलाकों में पदयात्रा कर जनसंवाद और जनता से सीधे संपर्क के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश किया जा रहा है।

इसी कड़ी में केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड फरसगांव के बड़ेडोंगर क्षेत्र में राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम, क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम द्वारा कार्यकर्ताओं के संग जन जागरण यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ डोंगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गली- मौहल्लों में पदयात्रा व बाइक रैली निकाली और केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई को लेकर जनता से संवाद किया। मंगलवार 16 नवंबर को सुबह से ही कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे लेकर निकले और पदयात्रा निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व गिरती देश की अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस आदि में कीमतों अप्रत्याशित वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। यह बिल्कुल निंदनीय है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। देश की संपत्ति को निजी हाथों में बेचने का काम कर रही है। इनके काले करतूतों का पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी युद्ध स्तर पर करेगी। जनजागरण अभियान को गति देते हुए सदस्यता अभियान भी कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के रीति और नीति से प्रभावित होकर 6 लोगों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश लिया जिन्हें विधायक व जिलाध्यक्ष द्वारा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान, सकुर खान, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, गुड़दीप सिंह पंढेर, शीश कुमारी चनाप, विजय लांडगे, रेखा कश्यप, विशाल शर्मा, तरुण भौमिक, मानसाय निषाद, जयलाल नाग, सोनु नाईक, जयलाल कोर्राम, दुलम नाग, हुकुम सेठ्ठी सहित क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।