नगरी/सिहावा, बेलरगांव।राजमिस्त्री संघ भवन बेलरगांव में मंगलवार को बेलर मंडल भाजपा द्वारा “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस जी उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना होगा।
इस अवसर पर बेलर मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर कश्यप जी और सह प्रभारी श्री राकेश चौबे जी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
ये रहे उपस्थित
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री हुमिंत लिमजा जी ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, महामंत्री दीपक साहू, मोनू साहू, गोड़वाना समाज तहसील अध्यक्ष टीकेश्वर ध्रुव, जनपद सदस्य पन्ना मरकाम, जनपद सदस्य मौसमी मंडावी उपस्थित थे।
वहीं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैदकुमार गंजीर, मंडल मंत्री चुम्मन साहू, पूर्व सरपंच रामसिंह मरकाम, लोकेश दास, विमल मंडावी, विक्की देवांगन, कोमल देवांगन, खेमन साहू, इंदल नेताम, मंगिया मरकाम, नारद नेताम, गोवर्धन बघेल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।






