पाटन।।
गायत्री शक्ति पीठ पाटन में दिनांक 10 फरवरी, मंगलवार को एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह गोष्ठी दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक हरिद्वार में संपन्न हुए शताब्दी समारोह का वीडियो प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त निर्देशों की समीक्षा एवं उनके क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इस गोष्ठी का उद्देश्य शांतिकुंज से प्राप्त मार्गदर्शन को स्थानीय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना है।
उक्त जानकारी ब्लॉक समन्वयक आर. एल. पंडरिया द्वारा दी गई।







