संख्या 2025 की गणितीय विशेषताओं पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित

जामगांव आर।  आज नववर्ष के दिन, जमगांव महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा वर्ष 2025 की विशेष गणितीय विशेषताओं को खेल-खेल के माध्यम से समझाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गणित विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि 2025, 45 का वर्ग (Perfect Square) है, जो गणितीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। यह संख्या दो परफेक्ट स्क्वायर, 92 और 52 के योग के रूप में भी जानी जाती है।

इसके अतिरिक्त, 2025 को 1 से 9 तक की प्राकृतिक संख्याओं के घनों के योग के रूप में भी व्यक्त किया जा सकता है। मनोज कुमार ने बताया कि अगला परफेक्ट स्क्वायर वर्ष 2116 होगा, जो वर्तमान पीढ़ी के देखने के लिए संभव नहीं होगा। साथ ही, 2025 को इसकी अंकों के योग से पूरी तरह विभाजित किया जा सकता है, जो इसे और अधिक विशेष बनाता है।

कार्यक्रम में अन्य विभागों के सहायक प्राध्यापक श्रीमती नीता कुंभारे,  आर. के. तिवारी,  ए. एस. ठाकुर, डॉ. ए. एच. खान, श्रीमती चेतना सोनी, डॉ. ए. के. तिवारी, डॉ. एस. के. पाण्डेय, डॉ. नरेशधर दीवान,  मुकेश कठौतिया,  मेजराम जोशी,  मनीष साहू, श्रीमती लता मार्कण्डेय,  प्रियम वैष्णव,  पी. एम. शर्मा, जी. के. देशपांडे ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में बी.एससी. गणित के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के साथ-साथ कॉमर्स, बायो, एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल द्वारा सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।