मासूम दिखने वाली महिला निकली गबन का मास्टरमाइंड, मरीजों और जननी सुरक्षा योजना का 26 लाख का किया गबन, जांच के बाद पुलिस ने किया अपराध दर्ज, पढ़िए पूरी खबर

उतई। दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के शासकीय बैंक खाता से रकम को अपने बैंक खाता में अंतरण कर धोखाधड़ी एवं राशि की गबन करने वाली जे.एस.ए. महिला कर्मी के विरूध्द थाना उतई पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया है । दिनांक 01.12.2025 को सूचनाकर्ता नारायण लाल बंजारे पिता स्व. रामरत्न बंजारे उम्र 65 वर्ष पता बोरसीभाठा, वार्ड 50 थाना पद्म्नाभपुर जिला दुर्ग कार्यालय पता खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र, निकुम जिला दुर्ग द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि माह अक्टूबर 2025 में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उतई के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेन्द्र गोलन के द्वारा अनावेदिका किरण भारत सागर (कनिष्ठ सचिवीय सहायक) के विरूद्ध वित्तीय एवं लेखा संबधी अनियमितता के संबध में पत्र खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र, निकुम जिला दुर्ग को प्राप्त होने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम द्वारा जांच समिति का गठन किया गया जांच समिति द्वारा जांच रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के जीवनदीप समिति एवं जननी सुरक्षा योजना के शासकीय खातों में 2606057.64/- रूपये राशि का अनियमित आहरण कर कनिष्ठ सचिवीय सहायक (जेएसए) श्रीमती किरण भारत सागर द्वारा अपने स्वंय के बैंक खाता एवं परिचितों के नाम पर अंतरण किया गया है, जिसका सत्यापन बैंक से प्राप्त खाता स्टेटमेंट के आधार पर किया गया। कनिष्ठ सचिवीय सहायक (जेएसए) श्रीमती किरण भारत सागर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के जीवनदीप समिति एवं जननी सुरक्षा योजना के शासकीय खातों की शासकीय मद 2606057.64/- रूपये राशि को अपने खातें एवं अपने परिचितो के बैंक खाता में अंतरण कर शासकीय राशि का गबन एवं धोखाधड़ी करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 484/2025 धारा 316(5),318(4) बीएनएस कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपिया कनिष्ठ सचिवीय सहायक (जेएसए) श्रीमती किरण भारत सागर का पता तलाश कर हिरासत मे लेकर पूछताछ पर आरोपिया के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के शासकीय मद से गबन एवं धोखाधड़ी किये गये राशि मे से अपने द्वारा लिये गये विभिन्न ऑनलाईन लोन में ऋण बकाया राशि को जमा करना, मोटर सायकल को क्रय करना तथा शेष राशि को अपने दैनिक जीवन में खर्च करना बतायी । आरोपिया श्रीमती किरण भारत सागर के द्वारा पेश करने पर बैंक सबंधी दस्तावेज, मोटर सायकल को जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, सउनि सुरेश पाण्डेय, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव महिला आरक्षक रीना तिवारी, मंजू ठाकुर, पूजा सोनकर की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
अपराध क्रमांक – 484/2025
धारा – 316(5),318(4) बीएनएस
आरोपिया का नाम पता – किरण भारत सागर पिता स्व. कीर्तन दास सागर उम्र 39 वर्ष पता चंडी मंदिर, मठपारा तालाब के नीचे, राजीव नगर दुर्ग थाना कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग
गिरफ्तारी दिनांक – 02.12.2025
जप्त संपत्ती – बैंक संबधी दस्तावेज, मोटर सायकल ।