वेणु गोपाल साहू द्वारा शाला प्रतिभा परिवार परसदा डंग में न्योता भोज का किया गया आयोजन

अंडा। शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला परसदा डंग मे अपने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहणकिया गया था। यह पल को याद गार करते हुए  वेणु गोपाल साहू
जूनीयर कमिशनर अफसर मेजर लद्दाख मे पदस्थ ने अपने पत्नी श्री मती नीलिमा के साथ बच्चे के जन्म दिवस के अवसर पर न्योता भोज वृहद स्तर पर दिया गया ।

इस कार्यक्रम में शाला से 180बच्चे,एसएमसी के 32पदाधिकारी, ग्राम पंचायत सरपंच,गायत्री परिवार से माताओं, व ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक को आमंत्रित किया गया था। साथ ही साहू द्वारा शाला स्तर पर 5पाम के पेड़,शाला गेट के लिए सहयोग राशि , प्रदान किया गया।साहू जी ने अपने प्रारंभ शिक्षण से अब तक जो मुकाम हासिल किया है

उन सभी गतिविधियां को बच्चो को मोटिवेट किया गया। कार्यक्रम में  कुलदीप साहू सरपंच, लालाराम,मोहनसाहू, नीलांबर साहू,विनोद साहू, हिलेश्वर साहू बाला राम, श्रीमती रेशमा, प्रियंका साहू, इंद्राणी, सत्यवती ,एवम शाला स्टाफ उपस्थित थे। आभार व्यक्त प्रधान पाठक एमके चंद्राकर, द्वारा किया गया।ग्राम वासी शाला परिवार की ओर से कोटि कोटि धन्यवाद प्रेषित करते हैं।