पाटन। युवाओं को उज्जवल भविष्य सवारने का अवसर*
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छात्र स्वरोजगार प्रारंभ कर कई युवाओं को रोजगार दे सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 “युवाओं को उज्जवल भविष्य संवारने का अवसर” प्रदान करेगा। छात्र-छात्राएं इसका लाभ लेकर युवाओं को विकास के पथ पर आगे बढ़ सके। युवा मोबाइल का नशा बिल्कुल ना करें, नशा कर अपने पढ़ाई का, नशा कर अपने जज्बातों का, नशा करें आगे बढ़ने का और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
उपरोक्त विचार स्व. रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में “दीक्षारंभ 2025” समारोह के मुख्य अतिथि श्री निर्मल जैन (अध्यक्ष जन भागीदारी विकास समिति) ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की रूपरेखा प्रस्तुत किया विशेष अतिथि श्री सत्यनारायण टिकरिया (सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई) उपस्थित थे। विशेष अतिथि श्रीमती प्रियालता महिपाल, सरपंच (ग्राम औसर) ने अपने व्यक्तत्व में कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति से आप केवल ज्ञान प्राप्त नहीं, बल्कि व्यक्तित्व बनाने का जरिया है जिससे परिवार समाज और राष्ट्र का विकास आगे बढ़ सके। विशेष अतिथि श्री भविष्य जैन (विधायक प्रतिनिधि) ने अपने व्यक्तत्व में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगार मुखी पाठ्यक्रम है इसमें आपको सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के संचालन डॉ रेश्मी वासनीकर एवं आभार व्यक्त श्री चंदन गोस्वामी ने किया ।
कार्यक्रम की द्वितीय सत्र में श्री चंदन गोस्वामी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कला संकाय की करिकुलम की बारे में सविस्तार पूर्वक बताया। डॉ.रश्मी वासनीकर ने वाणिज्य संकाय के करिकुलम के बारे में जानकारी दिया एवं बताया कि GE विषय में कला संकाय, विज्ञान संकाय या वाणिज्य संकाय के एक विषय अनिवार्य रूप से चयन करना है। सुश्री भारती गायकवाड ने विज्ञान संकाय के करिकुलम के बारे में जानकारी दिया। इसके साथ DSC, VAC में क्रेडिट के बारे में, कोर्सेज करिकुलम फ्रेमवर्क के बारे में सविस्तार जानकारी दिया। श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी ने असाइनमेंट और इंटरनल परीक्षा के बारे में जानकारी दिया AEC (अंग्रेजी भाषा हिंदी भाषा और पर्यावरण अध्ययन) में संचालित करिकुलम के बारे में सविस्तार जानकारी दिया। श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन CCFUP , मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए DSC, DSE, GE, AEC, SEC, VAC इंटर्नशिप/अप्रेंटिसशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। श्रीमती आराधना देवांगन ने मल्टी डिसीप्लिनरी अध्ययन कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में उत्तीर्ण करने पर प्रमाण पत्र, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर 3 करने पर डिप्लोमा तथा पांचवी एवं छठे सेमेस्टर उत्तीर्ण करने पर डिग्री मिलेगा इसके साथ ही साथ में और आठवें सेमेस्टर के साथ ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स करने पर ऑनर्स रिसर्च की डिग्री मिलेगी। सुश्री रेणुका वर्मा (कार्यक्रम अधिकारी) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ढांचे के माध्यम से समझाया और सुक्ष्म पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अभिभावक एवं श्री टीकेश्वर कुमार पाटिल, सुश्री शिखा मड़रिया, श्री वेणु कुमार साहू, NEP एम्बेसडर दुष्यंत, डाली ,श्रेया, केंवरा साहू, अविनाश शुक्ला एवं महाविद्यालय के आय छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।







