भाषा एवम गणित के अधिगम स्तर का किया गया अवलोकन

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । विकासखंड पंडरिया अंर्तगत शासकीय प्राथमिक शाला सोमनापुर नया में सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत कक्षा पहली से पांचवीं मे अध्ययन करने वाले सभी विद्यार्थियों का भाषा एवम गणित के अधिगम स्तर अवलोकन व्याख्याता ज्योति ध्रुव के द्वारा किया गया । इन्होंने बच्चों से वाक्य निर्माण, लेखन, वाचन, अनुच्छेद लेखन, गिनती, बारहखड़ी, जोड़ना, घटाना के बारे मे बच्चो से गतिविधि कराई गई। बच्चे संतोषप्रद जवाब दिए। कमजोर बच्चों के लिए भाषा एवम गणितीय कौशल पर शत प्रतिशत बच्चों मे न्यूनतम अधिगम स्तर की प्राप्ति के लिए उपचारात्मक शिक्षण, नवा जतन,एवम सरल कार्यक्रम के अंर्तगत अध्यापन करने पर जोर देने कहा गया। इस दौरान संस्था के प्रधानपाठक पवन कुमार चांदसे,प्रताप सिंह राठौर,अरमिश चेलसे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीतू पटेल, पी. एल. सी. सदस्य एवम छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।