अंडा। अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम तिरगा में बीती रात चोरी हुई है। अज्ञात चोर ने सेक्टर 1 डाक घर में पदस्थ डाक सहायक के माता पिता के घर को निशाना बनाया है । आवेदक शैलेंद्र सिंह देशमुख ग्राम तिरगा में रहता है। पोस्ट आफिस मे डाक सहायक के पद पर सेक्टर 1 भिलाई मे पदस्थ है। वर्तमान में सुभाष नगर दुर्ग में रह रहा है। आवेदक के माता पिता ग्राम तिरगा मे रहते है जिसका स्वास्थ्य खराब होने से दिनांक 05/01/2023 को शाम 04.00 बजे अपने घर मे ताला लगाकर माता पिता को अपने साथ दुर्ग ले गया था । ईलाज कराने के बाद दिनांक 21/01/2023 को शाम 06.00 बजे घर आया । सामने दरवाजा का ताला खोला दरवाजा नहीं खुलने पर दूसरे दरवाजा से घर अंदर घुसकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था सामने दरवाजा का सुटकुनी अंदर से लगा था, घर अंदर के पांच कमरे का संकल टुटा था एवं आलमारी रखे कमरे मे जाकर देखा आलमारी का कुण्डा लकर टूटा हुआ था आलमारी के अंदर रखे चांदी का आभूषण करधन पुरानी इस्तेमाली वजनी करीबन 1 किलो, 1 जोड पैर पटटी, बिछिया 1 जोडी जुमला वजनी करीबन आधा किलो कीमती करीबन 70,000 रूपये एवं नगदी रकम 10,000 रूपये जुमला कीमती 80,000 रूपये नही था कोई अज्ञात व्यक्ति दिनांक 05/01/2023 के 16.00 बजे से दिनांक 21/01/2023 शाम 18.00 बजे के मध्य रात्रि मे घर अंदर प्रवेश कर कमरे का संकल एवं आलमारी का लकर तोडकर चोरी कर ले गया है।







