खेल मैदान में अज्ञात युवक ने लगा ली फांसी, घटना स्थल पर एक बाइक भी खड़ी , पुलिस जांच में होगा मामले का खुलासा, पाटन थाना क्षेत्र के इस गांव न मामला


पाटन।पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम पंदर के खेल मैदान पाटन रोड में एक युवक  बरगद के पेड़ में फांसी पर लटके मिला। जिस स्थान पर युवक फांसी कर लटके मिले वहां पर  दस कदम दूर में एक बाइक में खड़ी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त बाइक उसी युवक का होगा। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।  फिरहाल पाटन पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।