अंडा। फोटो। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला विनायकपुर में आनंद बाल मेला मनाया गया।इस अवसर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के पकवानों का स्टाल लगाया गया।इस स्टाल में चना चरपट्टी,भेल, चाइनीज पकोड़ा,गुलाब जामुन, खस्ता ,पास्ता,मैगी,दूध फरा, अमरूद,खाने- पीने का स्टाल एवं मनोरंजन का स्टाल लगाया गया।इस मेला का आनंद लेने गांव वासी आये। आनंद मेला में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने खूब मस्ती करते नजर आए।इस मेला में हाई स्कूल,मीडिल स्कूल के बच्चों के साथ साथ शिक्षको ने खूब आनंद लिये। सभी ने सुंदर सुंदर पकवान खाकर बच्चों की तारीफ किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांव के सरपंच योगेन्द्र दिल्लीवार, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष मोती मार्कण्डे, ललित बाई साहू, ललिता गजपाल, भामिनी महार,स्मृति सोनी, बीना देवांगन, प्रीति माला देवांगन, ज्योति गजपाल, रमेश गजपाल, गुंजा साहू, यशवंत साहू, के साथ साथ गांववासी उपस्थित थे। सभी ने आनंद मेला का लुत्फ उठाया। सभी ने कहा शिक्षा के साथ साथ ऐसे आयोजन होने से बच्चों के मानसिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। पढ़ाई के साथ साथ अन्य इसी प्रकार के कार्यक्रम होने से बच्चों के स्कूल आने की ललक बढ़ती है।इस अवसर पर संकुल समन्वयक उषा सिन्हा, , पीएम श्री स्कूल के प्रधान पाठक टीकेन्द्र कुमार चन्द्राकर, नरेश गायकवाड़,विजेता सूर्यवंशी, चमेली ठाकुर, मनोरमा हालदार, अंजू साहू,खिलेन्द्र कुमार यादव , बीएड प्रशिक्षण वाले बच्चों के साथ साथ पालक लोग उपस्थित थे।







