शैलदेवी महाविद्यालय में “आनंद मेला” का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों ने बनाये स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा  में  बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ “आनंद मेला” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के चेयरमैन  राजन कुमार दुबे द्वारा किया गया। आनंद मेला जैसे सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक आयोजनों से विद्यार्थियों में सौहार्द, सहभागिता, आपसी सामंजस्य और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
   इस आनंद मेला” में महाविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने कौशल और रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी चिला, फरा, चौसेला, अईरसा, खुरमी सहित पारंपरिक भारतीय पकवानों की आकर्षक विविधता ने आगंतुकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम परिसर पूरे दिन उल्लास, संगीत, सांस्कृतिक और विद्यार्थियों की नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और आगंतुकों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को अत्यंत सफल बनाते हुए इसकी सार्थकता सिद्ध किया।