दिल्ली में कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुए आनंद सिंह

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । केन्द्र सरकार के अग्निपथ योजना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा विरोध में सोमवार से प्रारंभ किए गए सत्याग्रह में शामिल होने पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ राज्य से भी बड़ी संख्या कांग्रेस के वरिष्ट नेता, यूवा कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, सेवादल और छात्र विंग सहित अन्य युवा पहुंचे हैं।

इसी कड़ी में कबीरधाम जिले से युवाओं का नेतृत्व करते हुए आनंद सिंह दिल्ली पहुंचे हुए हैं। जहां उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन आंदोलनों में बढ़चढक़र हिस्सा लिया जा रहा है।

दिल्ली में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन में उपस्थित आनंद सिंह ने बताया गया कि केंद्र सरकार की योजना अग्निपथ को लेकर देश भर के अलग अलग प्रदेशों के युवाओं द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन जारी है। जिससे युवाओं के द्वारा इस योजना के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज की जा रही है। जिसे लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी के निर्देश पर देश के युवाओं से अहिंसा ना करने को लेकर अपील की गई और कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को देश के युवाओं के साथ खड़ा होकर अहिंसा के रास्ते संवैधानिक विरोध हेतु सत्याग्रह करते हुवे भाजपा के इस तानाशाही और जनविरोधी नीति अग्निपथ के विरोध में देश के युवाओं की आवाज बुलंद करने की बात कही है। साथ ही आज दिल्ली के जंतर मंतर में धरना आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ मंत्री टीएस बाबा संहित कई वरिष्ठ मंत्री व विधायक शामिल हुए साथ कबीरधाम जिले से युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए आनंद सिंह शामिल हुए।