पंडरिया-नगर से सटे ग्राम मैनपुरा मिडिल व प्राथमिक स्कूल के तत्वाधान में गुरुवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता व पूर्व सभापति जनपद पंचायत पंडरिया आनंद सिंह शामिल हुए।
उन्होंने सरस्वती माता,भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।आनंद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधि शिक्षा का अभिन्न अंग है।शिक्षा के अलावा संस्कृति का विकास व हस्तांतरण स्कूल से ही होता है।स्कूली बच्चे संस्कृति को मजबूत बनाने के साथ आगे बढ़ाते है।स्कूलों में शिक्षा खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाना आवश्यक है।आनंद सिंह द्वारा आगामी पांचवी व आठवीं कक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान आने वाले छात्र-छात्रओं को पुरस्कार देने का घोषणा किया गया।उनके द्वारा स्कूल के बच्चो को चॉकलेट वितरण किया गया।
स्कूली बच्चों ने मन मोह लेने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए । जिसमें लोक नृत्य सुआ नृत्य,छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य,पंथी नृत्य,कर्मा गीत सहित अनेक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच निर्मल साहू , रामकुमार साहू , मदन मोहन साहू , भगत राम साहू , सुमित्रा देवी शर्मा , गौकरण साहू , आर के कांत (शिक्षक ), किरण सिंह, योगेश्वरी सिंह राजपूत,काशीराम गोयल (शिक्षक), शिव गायकवाड (नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ) अमित शर्मा , प्रशांत ठाकुर , आरिफ खान , अजय बंजारे सेहत समस्त ग्राम वासी व बच्चे उपस्थित थे।







