पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 3 निवासी राजेश वर्मा एवं पुष्पा वर्मा की पुत्री आंचल वर्मा ने प्रतिष्ठित नीट-यूजी परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीट-यूजी के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं।

आंचल की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि आंचल ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। अब उनका लक्ष्य मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।

आंचल की इस सफलता पर नगरवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके माता-पिता राजेश वर्मा एवं पुष्पा वर्मा को भी बधाई दी।







