पाटन| भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित माय भारत के अंतर्गत आयोजित अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान एवं विनिमय कार्यक्रम के लिए दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंदर निवासी छात्रा आँचल वर्मा का चयन किया गया है। वे मुंबई में होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम 12 से 16 मार्च तक मुंबई में होगा। आंचल वर्मा
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की और आगे पढ़ाई जारी है।। और वर्तमान में ग्राम पंचायत पंदर में युवा पंच है।







