बिना नम्बर की पिकअप वाहन में गौवंश की तस्करी करते 04 युवक गिरफ्तार


धमतरी।
थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमलीडीह में सफेद रंग के बिना नंबर के पिकअप बुलेरो वाहन में कुछ लोग 05 नग गायों को क्रूरता पूर्वक भरकर बिना चारा-पानी के कत्ल करने की नियत से परिवहन कर रहे हैं सूचना पर पुलिस थाना मगरलोड तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर चारों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु
पुलिस की तत्परता से घेराबंदी कर चारों आरोपी वाहन सहित पकड़े गये।
मौके पर से वाहन से 05 नग गायों को सुरक्षित बरामद किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25,000/-रूपये आंकी गई है।पकड़े गए युवकों के नाम  चांद कुर्रे पिता चैनसिंह कुर्रे उम्र 19 साल, सांकरा थाना सिहावा
राहुल कुर्रे पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे उम्र 23 वर्ष सांकरा थाना सिहावा
दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव उम्र 31 वर्ष निवासी पाईकभाठा
लीलाधर जोगी पिता शिवकुमार जोगी उम्र 23 वर्ष निवासी  सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी छत्तीसगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं।